जरा सोच लेना तुम दिल लगाने से पहले,
दिल का हश्र जान लो इश्क जताने से पहले।
कहीं हम अपना होश खो न बैठे देखकर इन्हें,
बता देना जरा तुम अदाएँ दिखाने से पहले।
बहुत तड़पा होगा वो टूटा हुआ मासुम दिल भी,
छोड़ जाने पे किसी के खुद को बहलाने से पहले।
बेवजह ही तो तुमने कत्ल की कोशिश की नहीं,
कुछ तो सोचा होगा तुमने नजर मिलाने से पहले।
तुम वक्त तो नहीं जो लौट के न आ सको फिर से,
हो जायें दीदार 'करन' को खाक में मिलाने से पहले।
©® जाँगीड़ करन kk
30/07/2016_11:15AM