और मैं, मेरी चिंता न कर मैं तो कर्ण हुँ हारकर भी अमर होना जानता हुँ
Sunday, 9 August 2026
A letter to swar by music 53
Friday, 26 August 2016
A letter to swar by music 9
Dear swar,
"प्रेम की धुन तुने ऐसी बजाई,
भोली सी राधा को बावरी बनाई।
काहे अब मुँह फेर लीनो कन्हाई,
जरा मेरी भी तो सुन हरजाई।।"
...........................................
हाँ तो देखो.....
मैं तुम्हें आज फिर लिखने बैठा हुँ क्योंकि मेरा स्वर तुम हो, वरना मेरे ये लफ़्ज किस काम के। बेशक तुम अभी दूर हो मुझसे मगर एक दिन तुम्हें आना ही है, तुम जानती हो ना कृष्ण और राधा का प्रेम जगत विख्यात है। हर किसी की जबान पर बस राधे कृष्ण, मगर तुम यह जानती हो इस अमर प्रेम की वजह क्या है? हाँ इस अमर प्रेम की वजह है राधा का त्याग, समर्पण और स्वीकारोक्ति!!
हाँ तो... कृष्ण ने राधा को छोड़ दिया और रूक्मण से शादी कर ली थी मगर राधा इंतजार करती रही कि कभी तो मुरारी वापस आयेंगे, कभी तो मेरी सुध लेंगे।
अब यहाँ मैं तुम्हारी राधा हुँ, विरहण राधा, तुम मेरे कृष्ण, जानता हुँ कि तुम्हें रुक्मण और भामा मिल जायेगी, पर मैं अब भी तुम्हारी राह ताकता रहता हुँ, कभी तो तुम बाँसुरी की धुन सुनाने आओगे जरूर...
हाँ मगर एक बात का ख्याल रखना, मैं जादुगर नहीं हुँ, ना ही राधा सी नटखट अदायें, चंचलता आदि है। पर मैं तुम्हें दिल से प्रेम करता हुँ, सदैव तेरे संग रहना चाहता हुँ... तुम न जानें क्या सोचती हो... मगर मेरा तो मन करता है कि मैं अभी तुम्हारे शहर आ जाऊँ और तुम्हारे कॉलेज के गेट पर खड़ा रहुँ, बस तुम्हारे आने के इंतजार में। मुझे मालुम है उस दिन तुम कॉलेज नहीं आओगी, तुम अब क्या चाहती हो यह तो नहीं पता मगर एक बात है तुम अब भी महसूस कर लेती हो ना मुझे कि मैं तुम्हारे शहर में आया हुँ। हाँ तो... देखो।। कभी आकर देखो.... हम वापस उस बगिया में जायेंगे जहाँ हम दोनों हो और चिड़िया की चहचाहट! हम उनमें पुराने दिनों को याद करेंगे, मगर तुम आओ तो.......
और सुनो मेरे कृष्ण,
तुम्हारी यह राधा, हाँ विरहण राधा सिर्फ और सिर्फ तुम्हारे इंतजार में रहती है, तुम जानो समझो, मैं मजाक नहीं कर रहा हुँ, तुम शायद न सोचो, मगर मैनें देखा है... तुम्हारे संग... वो एक सपना... जब हम दोनों बुड्ढे हो जायेंगे और लकड़ी के सहारे सहारे फिर उस बगिया में जाकर पुरानी यादें ताजा करेंगे, चिड़िया का गीत सुनेंगे। तुम अभी तो खिलखिलाती हो ना तो तुम्हारे सफेद जग दाँत बहुत प्यारे लगते है, पर उस समय दाँत न होंगे और तुम खिलखिलाओगी तो हो ही, हाँ मुझे तब भी उतनी ही अच्छी लगोगी, मैं तुम्हारे चेहरे की झुर्रियों में खो जाना चाहुँगा ताकि तुमसे दूर न रहुँ।
हाँ...... मेरे कृष्ण(स्वर) मैं तुझमें समा जाना चाहता हुँ, सदा सदा के लिये.... कभी तुम मेरे द्वार आओ तो.... और तुम्हारे इंतजार में...
"मैं राधा बावरी कृष्ण संग प्रेम रचायो,
हुई वा भूल जो कृष्ण लुँ दिल लगायो।
लोग बाग न जाने मैं विरह की मारी हुँ,
बस कहत फिरत है प्रेम रतन धन पायो।।
(राधा विरहण)...............
With a bite of love
Yours
MUSIC
©® जाँगीड़ करन kk
26_08_2016___4:00 AM
Photo borrowed from Google with due thanks
Saturday, 2 January 2016
A letter to swar by music 3
Dear swar,
आज साल 2016 का पहला दिन है। यह पत्र आज शाम को मैं तुम्हें लिखने जा रहा हुँ। वैेसे मैनें किसी को नववर्ष की शुभकामनाएँ नहीं दी है और न हीं किसी से स्वीकार की है। पर तुम्हें तो जरूर देनी पड़ेगी।
So Happy new year dear......
और क्या चल रहा है। अरे हाँ। पता चला है कि तुम बहुत व्यस्त हो आजकल। जानता हुँ मैं। पर यह व्यस्तता भी नियती का नियम है। मैं तो सबकुछ सहन कर चुका हुँ। तुम पर तो इस तरह की विपत्ति तो नहीं आई ना।
खैर छोड़ो व्यस्तता खत्म होने पर ही सही जवाब दे देना खत का।
और हाँ सुना है कि इसी व्यस्तता के दौरान तुम्हें लंबी यात्रा पर जाना पड़ा। जो घर से बाहर भी न निकलें वो लंबी यात्रा पर?? थेंक गॉड!! सही सलामत वापस आ गये। व्यस्तता खत्म होने पर मुझे भी बताना अपना यात्रा वृतांत!!
हाँ।।
आज काफी दिनों के बाद मैं अपने खेतों की तरफ गया था। हाँ। वो भी पैदल पैदल। पर फर्क था कि आज मैं अकेला था। इन तन्हा राहों में अकेला जा रहा था । तुम्हारे ही ख्याल में खोया खोया। रास्ते में अचानक कहीं से एक पतंग आई और झाड़ में उलझ गई। और पीछे एक बच्चा दौड़कर आया, कहने लगा कि भैया मेरी पतंग छुड़ा दो ना! पता है मैनें पतंग उतार दी लेकिन उस दौरान मेरी उंगली में काँटा चुभ गया था और खून की दो बूँद गिर गई।
और याद गया मुझे वो पल!! जब इसी रास्ते पर हम दोनों पैदल पैदल खेत पर जा रहे थे। तुम्हारी चुनरी अचानक झाड़ में ऊलझ गई और जब मैनें छुड़ाई तब मेरी ऊँगली में चोट लग गई! याद है ना! तुमने अाव देखा न ताव फटाफट अपनी चुनरी का पल्लु फाड़कर मेरी अँगुली पर बाँध दिया था।
आज जब फिर वहीं पे काँटा चुभ गया तो वो पल याद आ गया और दर्द अपने आप खत्म हो गया। तुम्हारी याद भी कमाल है ना!!
खैर आगे सुनो!!
मैं खेत पर पहुँचा! यहाँ सब बदला बदला सा है। यहाँ जोहड़ पर अब पंपसेट लगा हुआ है हाँ लोग अभी भी पहले की तरह काम कर रहे है।
तुम्हें पता है ना! जब हम यहाँ साथ साथ आते थे तब यहाँ रहट था। जब रहट में बैल चलता तो उसके घुँघरू की कितनी मधुर आवाद आती थी। हम जोहड़ के पास इस आवाज को सुनते थे। इक दुसरे में इतना इतना खो जाते थे कि पता ही नहीं चलता कि कब समय बीत गया।
लेकिन यहाँ पर भी मैं आज अकेला बैठा हुँ। न रहट है, ना ही वो बैल,
और तुम भी यहाँ नहीं हो!!
सोचकर उदास हो गया था यार! बहुत ज्यादा उदास।।।
पर क्या करें?
तुम भी क्या करो?
तुम्हारी अपनी मजबुरियाँ है!!
।।।।।।।
।।।।।।
।।।।
।।।
।।
।
कहीं पे मजबुरियाँ तुम्हारे पाँव बाँधे है, तो कहीं पर मैं खुद ठहरा हुँ।
वक्त न जाने जाने क्या कहता है करन से, मैं तो आज भी तुम्हारी यादों में बहरा हुँ।
और भी बहुत सी बातें याद आई पर सारा का सारा खत में नहीं लिख पाऊँगा।
बाकी फिर कभी।।
टेक केयर।।।।।।
सिर्फ तुम्हारा
संगीत
©® करन जाँगीड़
01/01/2016_20:10 pm
A letter to swar by music 54
Dear swar, मुझे अब भी खटकता है, तेरा नदी के उस पार होना। सांसें बेशक हैं मगर, जिंदगी का यह कैसा अफसाना।। पता नहीं क्यों, लेकिन इन दिनों...
-
रोहित 35 वर्षीय प्रोढ़ घर में बिल्कुल अकेला रहता था। मुंबई मेट्रो सिटी में एक ऑफिस का वाईस मैनेजर था रोहित। काम का बोझ और ऊपर से अकेलापन वह ...
-
डियर स्वर, दिन ढल चुका है। शहर की शोरगुल भरी सड़कें अब धीरे-धीरे शांत होने लगी हैं। दिनभर लोगों की आवाजाही, गाड़ियों के हॉर्न और भागती-दौड़त...
-
Dear swar, सबसे पहले तो थैंक्यू बनता ही है, देर से ही सही तुमने मेरे पत्र का जवाब तो दिया, हां मुझे याद है तुम्हें 50वा पत्र मैंने 19 अगस्त ...