Showing posts with label वक्त तेरे. Show all posts
Showing posts with label वक्त तेरे. Show all posts

Sunday, 19 February 2017

ख्वाबों का गीत

नसों में है दर्द भरा पर  मुस्काने आया हुँ,
वक्त तेरे जख्मों को ठेंगा दिखाने आया हुँ।

अक्सर तेरे घावों से पथ का राही घायल है,
अपनी पीड़ा भूलकर मरहम लगाने आया हुँ।

स्वार्थ  के  बोझ  से दब  रही दुनियाँ को,
परहित का आज फिर संदेश सुनाने आया हुँ।

जग  में  नफरत तुम क्यों घोल  रहे हो,
भाईचारे की नैया से प्रेम उठाकर लाया हुँ।

बदला बदला सा तो मेरा स्वर है करन,
अपने टूटे ख्वाबों से गीत बनाने आया हुँ।
©® जाँगीड़ करन kk
19/02/2017__11:00AM

A letter to swar by music 54

  Dear swar, मुझे अब भी खटकता है, तेरा नदी के उस पार होना। सांसें बेशक हैं मगर, जिंदगी का यह कैसा अफसाना।। पता नहीं क्यों, लेकिन इन दिनों...