Saturday, 30 July 2016

दिल लगाने से पहले

जरा  सोच लेना  तुम  दिल  लगाने से पहले,
दिल का हश्र जान लो इश्क जताने से पहले।

कहीं हम अपना होश खो न बैठे देखकर इन्हें,
बता  देना  जरा तुम अदाएँ  दिखाने से पहले।

बहुत तड़पा होगा वो टूटा हुआ मासुम दिल भी,
छोड़ जाने पे किसी के खुद को बहलाने से पहले।

बेवजह ही तो तुमने कत्ल की कोशिश की नहीं,
कुछ तो सोचा होगा तुमने नजर मिलाने से पहले।

तुम वक्त तो नहीं जो लौट के न आ सको फिर से,
हो जायें दीदार 'करन' को खाक में मिलाने से पहले।
©® जाँगीड़ करन kk
30/07/2016_11:15AM

3 comments:

  1. Replies
    1. जी बहुत बहुत शुक्रिया।।
      आप मुझसे फेसबुक पर भी मिल सकते है Karan dc नाम से।

      Delete
    2. जी बहुत बहुत शुक्रिया।।
      आप मुझसे फेसबुक पर भी मिल सकते है Karan dc नाम से।

      Delete

A letter to swar by music 53

डियर स्वर, दिन ढल चुका है। शहर की शोरगुल भरी सड़कें अब धीरे-धीरे शांत होने लगी हैं। दिनभर लोगों की आवाजाही, गाड़ियों के हॉर्न और भागती-दौड़त...