Thursday, 24 December 2015

A challenge to time

अजीब सी किस्मत लिखी है तुने मेरी,
पर मुझे कतई मंजूर नहीं है हार मेरी।

ए खुदा बस तुने अपनी ही चली हमेशा,
नहीं देखी आँखों में बसी बेबसी मेरी।

बाबा मेरे महल बना रहे है अमीरों के,
पुरी जो करनी है सारी ख्वाहिशें मेरी।

माँ अक्सर पहले ही खा लेती है खाना,
सहन नहीं होती है उससे यह भूख मेरी।

कह दो 'करन' वक्त से रफ्तार बढ़ा लें यह,
भारी पड़नी है उस पर चहलकदमी मेरी।

©® करन जाँगीड़
24/12/2015_06:30 morning

Wednesday, 23 December 2015

हारा नहीं हैरान हुँ मैं

बेशक,
तुम अभी
कई कदम आगे हो
जीत की ओर
अग्रसर

व्याकुल हो
जीतने को

पर

पर मुझे मालुम है
जीत से दो कदम पहले
तुम ठिठक जाओगी
एक पल के लिये
मुड़ के देखोगी मुझे
कितनी दूर खड़ा हुँ
क्यों नहीं दौड़ रहा हुँ

तुम्हारे जहन में
आयेगा एक पल
कि रूक जाऊँ यहीं
मेरे इंतजार में।

पर न जाने क्यों
फिर तुम बढ़ चली
लाइन के उस पार

अरे!!
यह क्या!!
अब तुम क्यों हैरान हो?
जीत तो गई ना!
।।
कह तो रहा हुँ
तुमसे

पर जानता हुँ
यह भी
हाँ
तुम
हार गई हो।
हार गई हो
मुझसे
हार गई हो खुद से भी।

©® करन जाँगीड़
23/12/2015_3:00 morning

Friday, 18 December 2015

ओ हमजोली

आ हमजोली तेरे पहलुँ में सर रख के सो जाऊँ,
आज जमीं आसमाँ मिलने को है सबको बताऊँ।

कोई बात मौसम के मिजाज की हम कर लें,
आ सारी फिजाँ को अब हम बाहों में भर लें।
तुम हिरणी के बच्चे को पकड़ लेना जरा तो,
संग उसके पलों को हम तस्वीरों में कैद कर लें।
तेरी हिरणी सी आँखों में वहीं पर मैं खो जाऊँ ।
आज जमीं........................................

आओ कि इस झील में कुछ अठखेलियाँ कर लें,
इन मछलियों से भी जरा दिल की बात कर लें।
बैठ कर आम की छाँव में अरे ओ हमजोली,
सपनों की दुनियाँ में कुछ तो नये रंग भर दें।।
रख तु मेरी गोद में सर मैं तेरी जुल्फें सुलझाऊँ।
आज जमीं....

तेरी हथेली पे रख दुँ मैं हथेली अपनी,
फिर महसूस करूँ तेरी साँसों की धमनी।
चुम लुँ तेरे लबों को कुछ इस तरह से,
जैसे मिटानी हो बरसों की प्यास अपनी।।
फिर लबों से करन 'स्वर' तेरा ही गुनगुनाऊँ।
आज जमीं......................................

©® करन जाँगीड़
18/12/2015_22:10

A letter to swar by music 2

Dear swar,

देखो सुबह हो गई है। खिड़की से बाहर कौवे काँव काँव कर रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे यह तुम्हारे आने का संदेश दे रहे हो। पर मैं जानता हूं तुम नहीं आप आ पाओगी। मैं जानता हूं तुम्हें कई सारे काम जो करना है।

अरे हाँ!
तुम्हें तो बकरियां चराने भी जाना है, तुम्हारे घर के पीछे वाली पहाड़ी पर तुम आज भी बकरियाँ चराने जाती होगी ना। जाती तो होगी ही।

सुनो तो!!
तुम्हें याद है ना एक बार बकरी का बच्चा कहीं दूर निकल गया था,तो तुम उसके पीछे ऐसे भागी जैसे की तुम्हें ओलंपिक में मेडल जीतना हो और उस बकरी के बच्चे से तुम्हारी रेस हो रही हो।

उस वक्त जब मैं तुम्हें देख रहा था तो मुझे ऐसा लगा कि दो तुम दूर से मुझसे ही मिलने आ रही हो।
मैंने जब तुम्हारे बकरी के बच्चे को पकड़ा तब तक तुम पास आ चुकी थी।
फूली हुई सांस, बिखरी हुई जुल्फें, माथे पर पसीना,बहुत कमाल की लग रही थी ना तुम!
मैं तो बस देखता ही रह गया तुम्हें!!

वह आते ही तुमने जब मुझे देखा तो एक बारगी तुम भी मुस्कुरा करा दी थी फिर तुम्हें कुछ हसास हुआ तो अपना पल्लू ठीक किया।
फिर बकरी के बच्चे को मेरे हाथ से लेकर धन्यवाद कहा और हिरन की भाँति फलाँगें मारते हुए फिर से दौड़ भरी बकररियों के झुंड की ओर,
मैं तुम्हें उस वक्त भी देखता ही रहा वह सूरत वह नजारा आज मेरे जेहन में है।
हां थोड़ी दूर जाकर तुमने भी पलट कर वापस एक बार मुझे देखा तो था!

तुम्हें मालूम है ना उसके बाद भी मैं कई बार उस पहाड़ी के आस पास आया हूं सिर्फ तुम्हारी वो दौड़ देखने।

खैर बाद में तो...............

हाँ तो! सुबह सुबह बस तुम्हें ही सोच रहा हुँ। और यह कौआ अब भी काँव काँव कर रहा है......
पर मैं जानता हुँ.......

मजबूर तुम उधर बैठे हो,
मजबूर हम इधर बैठे है।
ये लकीरें हाथों की जो है,
फाँसले मिटने देती नहीं।।

तुम्हारा।।।।
संगीत...

©® करन जाँगीड़

18/12/2015_7:20

Thursday, 17 December 2015

मेरा गाँव मेरी जान

अंधेरे से गिरे शहर में क्या रोशनी निकल पायेगी,
जमीं हुई बर्फ यहाँ बेईमान की क्या पिघल पायेगी।

गुड़िया डरी सहमी सी कॉलेज जाती है यहाँ पे,
क्या कभी बैखोफ होकर भी ये चल पायेगी।

बेईमानों का दरबार लगा है अब तो हर जगह,
क्या साख इंसानियत की यहाँ पे बच पायेगी।

मैं कब से 'स्वर' की तलाश में भटकता रहा यहाँ,
पर वो तो गाँव के पनघट पर ही नजर आयेगी।

बहुत सालों बाद मैं वापस घर आया हुँ 'करन',
ये हवा भी मुझसे अब आगे न निकल पायेगी।

©® करन जाँगीड़
17/12/2015_21:15

Monday, 7 December 2015

यह कैसा स्वर

तुमने ही तो कहा था कभी राह मे,
चलो संग संग कुछ ख्वाब सजाते है।

जाना तो उसी मंजिल पर है इक दिन,
कदम हम अब साथ साथ बढ़ाते है।

कुछ शब्द तुम चुनो कुछ संगीत मैं दे दुँ,
फिर वो ग़ज़ल प्यार की हम गुनगुनाते है।

मालुम न था कि रास्ते मैं मोड़ भी आते है,
अक्सर उन मोड़ों पर स्वर युँ बदल जाते है।

तुम्हारे स्वर में यह उदासी कैसी 'करन',
दोस्त मेरे मुझे कुछ अब युँ भी चिढ़ाते है।

©® करन जाँगीड़
07/12/2015(16:45)

Saturday, 5 December 2015

एक स्वर तुम हो

दीवारें दिल की रंगों से पूरी अभी पोती ही नहीं।
बिन तुम्हारे कभी इसकी दिवाली होती ही नहीं।।

बेशक मेरी ही आँखों का तो कसूर है यह,
बिन तुम्हारे साथ के ये कभी रोती ही नहीं।

कहाँ गई वो तुम्हारी नाजुक नाजुक सी अदायें,
क्यों क्या अब ख्यालों में मेरे तु खोती ही नहीं।

माना तुम ख्वाब में तो आ ही जाओगे मेरे,
पर ये आँखें है मेरी न जाने क्यों सोती ही नहीं।

हवायें भी हैरान परेशान है आजकल 'करन',
क्यों अब पहले सी खुशबुँ यहाँ होती ही नहीं।

©®जाँगीड़ करन

प्रकृति और ईश्वर

 प्रकृति की गोद में ईश्वर कहें या ईश्वर की गोद में प्रकृति ......  जी हां, आज मैं आपको एक ऐसे प्राकृतिक स्थल के बारे में बताऊंगा जहां जाकर आ...